
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने मुंदी,पुनासा ब्लॉक में हुई संगठनात्मक बैठक

मांधाता विधानसभा प्रभारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया संबोधित
खण्डवा/
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं मांधाता विधानसभा कांग्रेस प्रभारी सुहागमल विश्नोई ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुंदी ,पुनासा ब्लॉक में संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, समस्त मंडलम अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मान्धाता विधानसभा प्रभारी सुहागमल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करने एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन को मजबूती देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, मांधाता विधानसभा कांग्रेस प्रभारी सुहागमल विश्नोई,पूर्व विधायक ठा राजनारायण सिंह पुरनी,ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह चौहान ,नगर अध्यक्ष अनिल राठौर,कट्टू सेठ, नगर कांग्रेस प्रभारी जगपाल पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, नगर परिषद के पार्षदगण, समस्त मंडलम अध्यक्षगण, एवं समस्त कांग्रेस परिवारजन उपस्थित रहे।









