धर्म स्थान मंदिरों की सुरक्षा करना पुलिस प्रशासन के साथ हमारा भी दायित्व है, ,,विधायक कंचन तन्वे,,

मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए विधायक ने एसपी व पुलिस प्रशासन का माना आभार।
खंडवा। शनिवार को खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने किशोर नगर, खंडवा स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजन-दर्शन किए एवं विगत दिनों मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय रहवासियों से चर्चा की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक कंचन तनवे ने पुलिस अधीक्षक अधीक्षक अगम जैन एवं पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि देवस्थान मंदिरों में चोरी करने वाले ऐसे चोरों को सख्त सजा मिलनी चाहिए,ताकि वे आगे देवस्थान और अन्य स्थान पर ऐसी कार्यवाही न कर सके। श्रीमती तंवे ने सभी आम जनों एवं प्रशासन से कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसी घटनाएं समाज की आस्था को आहत करती हैं। पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे के साथ हरीश कोटवाले, सुनील जैन, प्रीती वर्मा, प्रदीप यादव, दीप सिंह झाला, दुर्गेश शर्मा, पार्षद सुधीर साकल्ले, सोहन मालवीया सहित किशोर नगर रहवासी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।











