मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की
—
खण्डवा//मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वे स्कूल समय में पहुंचकर स्कूल एवं आंगनवाड़ी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से करें। डॉ. जुगतावत ने कहा कि आरबीएसके टीम के भ्रमण की पूर्व सूचना संबंधित ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सीएचओ एवं एएनएम को अनिवार्य रूप से दी जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग हो सके। बैठक में बताया गया कि आरबीएसके अंतर्गत 18 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। सीएमएचओ डॉ. जुगतावत ने निर्देश दिए कि गंभीर बच्चों को चिन्हित कर तुरंत जिला अस्पताल या हायर सेंटर रेफर किया जाए। बैठक में डीपीएम श्रीशैलेंद्र सोलंकी, आरबीएसके कॉर्डिनेटर श्री महेश पंवार एवं समस्त मोबाइल हेल्थ टीम के चिकित्सक उपस्थित थे।










