
थाना हरसूद पुलिस टीम व्दारा ग्राम बरूड़ में 58 लीटर 140 एमएल शराब कुल कीमती करीब 37800 रूपये की जप्त कर मौके से एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला- खंडवा दिनांक – 25 मई 2026
—00—
खंडवा पुलिस लगातार अवैध गतिविधि मे सलिप्त व्यक्ति पर कार्यवाही की जा रही है आज दिनांक 24.05.26 को थाना प्रभारी हरसूद निरी. राजकुमार राठौर एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरूध्द बडी कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रेमनारायण पिता रामदास सावले जाति बलाही उम्र 27 साल निवासी ग्राम बरूड के कब्जे कुल 250 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शऱाब के एवं 60 क्वार्टर 08 पीएम सीलबंद हालात में तथा 13 क्वार्टर एमडी के सीलंबद हालत में कुल 323 क्वाटर कुल शराब 58 लीटर 140 एमएल किमती करीब 37,800 रूपये की जप्त कर आरोपी प्रेमनारायण के विरूद्ध अवैध रूप से शराब कब्जे मे रखना पाया जाने से अप क्र.162/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।









