ताज़ा ख़बरें

*सेवा से मिलती है आत्मसंतुष्टि – लायन्स भोजन सेवा में बोले अमर यादव*

*लायन्स क्लब खण्डवा की सेवा परंपरा अनुकरणीय – अमर यादव*

*सेवा से मिलती है आत्मसंतुष्टि – लायन्स भोजन सेवा में बोले अमर यादव*
*लायन्स क्लब खण्डवा की सेवा परंपरा अनुकरणीय – अमर यादव*
खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा स्वास्थ्य, नेत्रदान, देहदान, मेडिकल उपकरण वितरण, स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों तथा नगरपालिका के स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर समाजसेवा कर जनमानस को लाभान्वित कर रहा है। अन्नदान के क्षेत्र में वर्षो से कार्य कर विशेष पहचान स्थापित की है।लायन्स क्लब खण्डवा के सेवा कार्यों की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है।
उपरोक्त उद्गार सांसद प्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ अमर यादव ने जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र के अवलोकन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मरीजों, उनके परिजनों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना आत्मिक संतोष प्रदान करता है।
समाजसेवी सुनील जैन एवं नारायण बाहेती ने बताया कि अमर यादव समय-समय पर भोजन सेवा केंद्र में आकर अपनी सेवाएं प्रदान करते रहते हैं। मंगलवार को भी वे अपने मित्र मंडली के साथ भोजन सेवा केंद्र पहुंचे, केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अपने हाथों से मरीजों, परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन परोसा।
लायन्स भोजन सेवा केंद्र की ओर से गांधी प्रसाद गदले, नारायण बाहेती, राजीव शर्मा सहित लायन्स क्लब खण्डवा की अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष घनश्याम वाधवा, कोषाध्यक्ष पवन लाड़, रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय एवं जोन चेयरपर्सन अणिमा उबेजा गुरमीत सिंघ उबेजा ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर नारायण बाहेती ने कहा कि यादव परिवार लायन्स की सेवा गतिविधियों में सम्मिलित रहता है आज अपने व्यस्त समय में विशेष दिवस को मरीजों व उनके परिजनों की सेवा में समर्पित करना अमर यादव की सेवा भावना को दर्शाता है। सुनील जैन ने कहा कि अमर यादव एवं उनके परिवारजन शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिलीप हिंदुजा सहित बी.आर. तिरोले, अखिलेश गुप्ता, सनत श्रीमाली, रेखा रामस्नेही, सुनील जैन,उमाशंकर उपाध्याय, सुशीला गदले,कल्पना दुबे,वीना आठोत्रा, राजन बहेल, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी,लियो सुमित परिहार अनिल बाहेती सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में गांधी प्रसाद गदले ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!