ताज़ा ख़बरें

सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सांसद श्री पाटिल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

खास खबर

सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर सांसद श्री पाटिल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

खंडवा। वर्ष 2028 में उज्जैन सिंहस्थ को लेकर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित बैठक में सिंहस्थ_2028 के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ के लिए स्वीकृत सभी कार्य समय सीमा में, गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ पूर्ण किए जाएं। इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल के साथ मांधाता विधायक नारायण पटेल, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा और सहायक कलेक्टर डॉ. कृष्णा सुशिर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद श्री पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था, यात्री प्रतीक्षालय, अस्थाई शौचालय, अस्थाई चिकित्सालय, नर्मदा तट पर घाट निर्माण कार्य, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, घाटों पर हाई मास्ट लाइट लगवाने, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पार्किंग एरिया विकसित करने के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मोरटक्का से ओंकारेश्वर मार्ग का शेष निर्माण कार्य से शीघ्रता से पूर्ण करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!