मंडल सम्मेलन ग्वालियर में जेसीआई अध्यक्ष सुजाता मोरे के साथ ही खंडवा जेसीआई को मिले कई पुरस्कार।
खंडवा जेसीआई में खुशी का माहौल, साथियों ने दी बधाइयाँ
खंडवा। जेसीआई खंडवा की अध्यक्ष सुजाता मोरे को जेसीआई के मंडल सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंडल अध्यक्ष जेसी अभिषेक गुप्ता से कई पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भी 6 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए, जो खंडवा जेसीआई के लिए गर्व का विषय है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खंडवा जेसीआई के सभी साथियों ने मिलकर खुशियाँ मनाईं। इस अवसर पर जेसी नागेश वांलजकर रणवीर चावला ने कहा कि “खंडवा जेसीआई ने इस वर्ष जो कार्य किए हैं, वे स्वागत योग्य और प्रेरणादायक हैं।”
पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती ने कहा कि “अध्यक्ष सुजाता मोरे ने इस वर्ष बहुत उत्कृष्ट कार्य किए हैं, जिससे खंडवा जेसीआई ने एक नई पहचान बनाई है।” खंडवा जेसीआई को लगभग 30 पुरस्कार मिले जिसमें प्रमुखइस प्रकार हैआउटस्टैंडिंग कम्युनिटी प्रोग्राम, झोन प्रेसिडेंट रिकनाईज अवार्ड, आउट स्टैंडिंग जेसीआई वीक अवार्ड, फाइव स्टार लोकल ऑर्गेनाइजेशन अवार्ड, आउटस्टैंडिंग लोकल ग्रोथ एंड डेवलपमेंट अवार्ड, हाईएस्ट मेंबर्स ग्रोथ अवॉर्ड, बर्ड एंड एनिमल केयर मूवमेंट विनर अवार्ड, आउटस्टैंडिंग दान प्रोजेक्ट विनर, एक्सीलेट अचीवर अवार्ड, झोन गर्वनिंग बोर्ड के मेंबर विकास मित्तल, सिद्धार्थ मेहता को भी अवार्ड प्राप्त हुऐ सभी सदस्यों ज्योति वांलजकर ,विकास मित्तल,हर्षदीप अग्रवाल,मनन सोनी, सुनील जैन, अनिरुद्ध राजावत,अनिल पटेल, मेघा प्रजापति ने सुजाता मोरे को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और ऊँचाइयाँ हासिल करने की शुभकामनाएँ दी।












