
महामंत्र णमोकार बीजाक्षर विधान मंडल का पूजन संपन्न।
मंडल विधान समापन पर विश्व शांति एवं सभी की कल्याण के लिए किया गया हवन।

खंडवा। खंडवा नगर में पहली बार आयोजित महामृत्य णमोकार बीजा बीजाक्षर मंडल विधान का आयोजन बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में किया गया। सात दिवसीय मंडल विधान आर्यिकारत्न श्री पूर्णमती माताजी के आशीर्वाद से नगर में पहली बार पूर्णमति माताजी के द्वारा रचित “श्री महामन्त्र णमोकार बीजाक्षर विधान” मंडल का आयोजन मंगलवार को संपन्न हुआ। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार को मंडल विधान के पूजन समापन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्ध चढ़ाकर विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन मे समाज के जवाहरलाल जैन के णमोकार मंत्र के मंत्रोउच्चार के साथ आहुतियां पेश की। बुधवार से मंदिर में प्रारंभ मंडल विधान का मंगलवार को समापन हुआ समाज जनों ने परिवार सहित पूजन एवं हवन में भाग लिया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जैन धर्म में णमोकार महामंत्र को शक्तिशाली महामंत्र बताया गया है जिसकी माला फेरने एवं जाप करने से पापों का नाश होकर पुण्य की प्राप्ति होती हें। समाज जनों का अहोभाग्य है, पुण्यार्जन की सुखद बेला प में मंडल विधान का पूजन संपन्न हुआ। इस विधान में पूज्य माताजी ने मङ्गल महामन्त्र णमोकार के पैंतीस अक्षरों को बार-बार-पैंतीस-पैंतीस मन्त्रों के द्वारा आराधना करने का श्रावकों को कल्याणकारी मार्ग बतलाया है। विधान की भाषा सहज, सरल एवं सुबोध है। सद्यः अर्थाभिव्यक्ति के कारण भक्त पाठकों का मन सहज ही भक्ति में रत हो जाता है। यह विधान निश्चित रूप से जिनेन्द्र भगवान् के भक्तों के लिए कल्याणकारी होगा।
मंडल विधान की पूजा प्रथम दिन समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, जवाहर जैन परिवार एवं यात्रा संघ के द्वारा की थी। मुख्य कलश की स्थापना ममता राजेश कासलीवाल परिवार द्वारा की गई थी। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंडल विधान की पूजा में भाग लेकर अर्ध चढ़ाये। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया ने मंडल विधान की पूजा करने वाले जवाहर भाई जैन के साथ सभी समाज जनों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।












