*संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर शिविर आयोजित*
खण्डवा//नगर पालिक निगम द्वारा संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे ,नए आवेदन भी लिए जाएँगे तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।इसके साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें बीपी सुगर ऑय सहित अन्य हेल्थ चेकअप निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को झोन क्रमांक 01 नगर निगम कार्यालय ,माता चौक, झीलोधान झोन क्रमांक 04 तथा लाल चौकी मांगलिक भवन पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
दिनांक 15 मार्च 2026 को भगत सिंह चौराहा, नगर निगम कार्यालय, बड़ा बम चौराहा एवं नवचंडी मेला ग्राउंड में शिविर लगाए जाएंगे।
इसी क्रम में दिनांक 16 मार्च 2026 को गौशाला चौराहा एवं सिंधी धर्मशाला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर निगम द्वारा सभी संबंधित आवेदकों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित शिविरों में सुबह 11 से 03.00 बजे के बीच उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रदान किए जा रहे लाभ प्राप्त करें।








