ताज़ा ख़बरें

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) का खंडवा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

खास खबर

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) का खंडवा जिले का
दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न


वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन मे परेड का किया गया निरीक्षण तथा पुलिस कंट्रोल मे ली गई अपराध समीक्षा बैठक
खंडवा, 11 मार्च 2026
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग द्वारा खंडवा जिले के वार्षिक निरीक्षण हेतु दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन दिनांक 11.03.2026 को खंडवा जिले के पुलिस लाइन मे परेड, बलवा परेड, शासकीय वाहनों का निरीक्षण व पुलिस लाइन का निरीक्षण तथा पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया| इसके पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम मे राजपत्रित अधियाकरियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) पुलिस लाइन खंडवा पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मूँदी) श्री मनोहर सिंह गवली, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (हरसूद) श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय सहित जिले के 120 अराजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। परेड कमांडर प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार धरम सिंह जामोद एवं सहायक परेड कमांडर सूबेदार धर्मेन्द्र गौर रहे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्न आउट वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरुष्कृत किया गया। परेड निरीक्षण के पश्चात बलवा परेड करवायी गई, पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बलवा परेड के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा कानून व्यवस्था के समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओ के बारे मे सभी थाना प्रभारियों को समझाइस दी गई।
जिले के सभी शासकीय पुलिस वाहनों का निरीक्षण करते हुए वाहनों के सायरन, इंडिकेटर, बलवा सामग्री, टियर गैस, टूल किट, आदि को चेक किया गया एवं वज्र वाहन का अवलोकन किया गया| जिसमे अच्छा प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों को पुरुष्कृत किया गया। वाहन शाखा प्रभारी सूबेदार ज्योति रघुवंशी को शासकीय वाहनों को समय पर सर्विसिंग एवं बेहतर रख रखाव हेतु निर्देश दिए गए।
रक्षित निरीक्षक कार्यालय मे श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय को गार्ड कमांडर सूबेदार नितिन निंगवाल के द्वारा 1-2-8 बल के साथ सलामी दी गई, अच्छी कमांड एवं अच्छे टर्नआउट वाले कर्मचारियों को ईनाम दिया गया। इसके पश्चात पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याये एवं सुझाव सुने गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिला बल खंडवा के कार्यों का परिचय दिया गया एवं पूरे वर्ष मे हुई गतिविधियों का संक्षेप मे वर्णन किया गया| साथ ही खंडवा पुलिस की चुनौतियों एवं पुलिस बल की कमी के बारे मे बताया गया| पुलिस कर्मचारियों एवं परिजनों के वेलफेयर हेतु हेल्थ चेकअप कराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने अपने सम्बोधन मे पुलिस अधीक्षक खंडवा के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि श्री मनोज कुमार राय एक अनुभवी अधिकारी हैं, हमे इस बात का गर्व करना चाहिए कि जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें व फिजिकल एक्टिविटी अवश्य करें तथा हार्टफुलनेस के ध्यान कार्यक्रम को नियमित रूप से अनुसरण करे। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस वेलफेयर के तहत लगाये गये आरओ प्लांट का निरीक्षण किया गया| साथ ही वाहन शाखा, एसएएफ बेरिक, पुलिस आवासीय परिसर तथा पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल का निरीक्षण किया गया|
पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम मे राजपत्रित अधियाकरियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर लंबित अपराधों के समय सीमा मे निराकरण एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की पतासाजी के निर्देश दिये गये| राजपत्रित अधिकारियों को टास्क देकर अपराधो के निराकरण हेतु निर्देश दिए गये| सोशल मीडिया पर पोस्ट को वायरल करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही हेतु बताया गया| सायबर अपराध से बचने के लिए सावधानी आवश्यक है, सायबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल पुलिस से सहायता प्राप्त करनी चाहिए एवं सायइबर हेल्प लाइन 1930 मे अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!