
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म महोत्सव आज समस्त मंदिरों में मनाया जाएगा।
नवकार नगर मंदिर में मुनि श्री विशोध सागर जी महाराज के सानिध्य में होगी संगीतमय मंडल विधान की पूजा।
खंडवा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी की पावन जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार अत्यंत पुण्यदायी एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण भक्तांबर चालीसा पाठ का आयोजन शहर मे विराजित पूज्य मुनिश्री विशोधसागरजी के सानिध्य मे नवकार नगर जैन मंदिर मे हुआ। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि नवकार नगर जैन मंदिर में बडी संख्या मे पुरूषों ने श्वेत एवं महिलाओं ने केसरिया वस्त्रों में दीपकों की दिव्य श्रंखला के साथ चालीसा पाठ का वाचन चालीस बार किया। 12 मार्च गुरूवार को पावन आदिनाथ जयंती के शुभ अवसर पर नवकार नगर जिन मंदिर में भक्तामर विधान का आयोजन पूज्य मुनिराज विशोधसागरजी के सानिध्य में
प्रातः 7:30 बजे से रखा गया है। संगीतमय और भक्ति प्रभावना के प्रयोजन से हो रहे मंडल विधान में सकल दिगंबर जैन समाज खंडवा से उपस्थिति एवं सहयोग का आव्हान नवकार नगर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज छाबडा व अन्य पदाधिकारीयो द्वारा किया गया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि आज से हजारों वर्ष पूर्व अयोध्या नगरी में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म हुआ। आज पूरा देश भगवान आदिनाथ का जन्म उत्सव धार्मिक प्रयोजनों के साथ मना रहा है। खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के साथ बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भी भगवान आदिनाथ का जन्म महोत्सव प्रातः 7:30 से भक्तामर विधान मंडल की पूजा के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर 48 श्रद्धालु परिवार मंडल विधान पर श्री फल और अर्ध्य चढ़ाएंगे। मंडल विधान के मांढने की तैयारी मंदिर में हो चुकी है।












