
कांग्रेस ने गांधी भवन में मनाया फ़ाग उत्सव,फाग गीतों पर महिलाओं ने झूमकर किया नृत्य

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान
मेरा बचपन गांधी भवन में ही बीता,दादाजी एवं पिता के साथ कार्यक्रमों में लिया भाग “डॉ शुभांगी मिश्रा”
गांधी भवन के बारे में खूब सुना था,हमेशा यहा आने की इच्छा थी जो आज पूरी हुई “स्नेहा पटेल”
खंडवा/
कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन में होली के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव (होली मिलन समारोह) का आयोजन दिनांक 11 मार्च बुधवार को शाम 4 बजे से किया गया। इस आयोजन में फूलों की होली और फाग गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं में सामाजिक समरसता और उत्साह का संचार किया गया।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि फ़ाग उत्सव पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया एवं एक दूसरों को कलर लगाकर उत्सव मनाया।इस अवसर पर समाजसेवा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. शुभांगी मिश्रा ने कहा कि उनका बचपन गांधी भवन में बीता है। वे बचपन से ही 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों में यहां आती रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां डॉक्टर थीं और उन्हें शिक्षा की प्रेरणा उनकी नानी से मिली थी। उनकी नानी केवल तीसरी कक्षा तक पढ़ी थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाया-लिखाया। उसी दौर से उन्हें संस्कार मिले कि महिलाओं को पुरुषों से प्रतिस्पर्धा करने की नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
स्नेहा पटेल ने कहा कि उन्होंने गांधी भवन के बारे में बहुत सुना था और हमेशा यहां आने की इच्छा थी। उन्होंने इस अवसर के लिए आयोजकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके कारण आज उन्हें गांधी भवन देखने का अवसर मिला।उन्होंने कहा कि मेरे पति जतिन पटेल भी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है, अब वे गर्व से कह सकेंगी कि वे भी गांधी भवन आई हैं और महिलाओं के साथ फाग उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।
सुनीता सकरगाये ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों से बराबरी मांगने की जरूरत नहीं है, क्योंकि महिलाएं पहले से ही समान हैं। हमें स्वयं को पुरुषों से कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम को भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम तब कहा गया जब माता सीता उनके साथ थीं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस परिवार के सभी सदस्य उनके अपने परिवार की तरह हैं। जब से उन्हें जिम्मेदारी मिली है, उनकी कोशिश रही है कि खंडवा कांग्रेस की विरासत को जिन परिवारों ने वर्षों से संभालकर रखा है, उन सभी परिवारों को एक सूत्र में बांधा जाए। उन्होंने कहा कि उन सभी वरिष्ठ माताओं-बहनों का सम्मान और आशीर्वाद ही कांग्रेस परिवार की असली शक्ति आप सभी बड़े है ।
इस अवसर पर डॉ शुभांगी मिश्रा,भाविनी बेन पटेल,स्नेहा जतिन पटेल,अधिवक्ता गिरिजा पवार,शेख मेम,श्रीमती मीरा व्यास,सुधा खान एवं लायंस क्लब अध्यक्ष आशा उपाध्याय का सम्मान किया गया सभी ने गांधी भवन में सम्मान पाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल ने किया एवं आभार मीनू मंडलोई ने माना।
इस अवसर पर पंधाना कांग्रेस प्रत्याशी रुपाली बारे, पड़ावा वार्ड पार्षद अन्विता ओझा,रामकृष्णगंज वार्ड पार्षद प्रतिभा कसेरा,सरोज बघेल,सुनीता रायकवार,रूपा कास्डे,मीना वर्मा,सुधा पालीवाल,रचना पालीवाल,अनिता पालीवाल,मधुबाला शेलार,लाडक़ी बाई,ज्योति आर्य,ललिता आर्य,आशी सिलावट,पूजा जैन,किरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।











