ताज़ा ख़बरें

आज जिला पोषण समिति के तहत जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं कुपोषित बच्चों के कार्यो सम्बन्धी समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। उन्होने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये

निर्धारित समय सीमा में सभी पात्र महिलाओं एवं बच्चों में पोषाहार वितरण करायेंः-सीडीओ

निर्धारित समय सीमा में सभी पात्र महिलाओं एवं बच्चों में पोषाहार वितरण करायेंः-सीडीओ

आज जिला पोषण समिति के तहत जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं कुपोषित बच्चों के कार्यो सम्बन्धी समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। उन्होने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी केन्दों के शौचालयों को विशेष रूप से साफ-सुथरा रखें और नियमित आंगनबाड़ी केन्दों का निरीक्षण करें और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यो की समीक्षा करें तथा कार्य मंे लापरवाही एवं अनियमितता बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करें।

बैठक में लक्ष्य के अनुरूप ब्लाक कोथावा, कछौना, हरपालपुर, टड़ियावा व भरखनी की सीडीपीओ द्वारा अति कुपोषित बच्चों भर्ती न कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि अति कुपोषित बच्चों को चिकित्सों की देखरेख में तत्काल एनआरसी पर भर्ती करायें और लक्ष्य के तहत अधिक से अधिक बच्चों को ग्रीन श्रेणी में लाये तथा निर्धारित समय सीमा में सभी पात्र महिलाओं एवं बच्चों में पोषाहार वितरण करायें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं सीडीपीओ आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!