ताज़ा ख़बरें

दादाजी की नगरी कलयुग की अयोध्या है।

खास खबर

दादाजी की नगरी कलयुग की अयोध्या है।

संसार का सबसे बड़ा निशान दादाजी की नगरी में स्थापित होगा, ,,श्री दादा गुरु,,

चौथी मां नर्मदा की परिक्रमा पूर्ण करने के पश्चात दादा गुरु पहुंचे दादाजी की नगरी में।

खंडवा। दादाजी की पावन नगरी में अपनी चोथी परिक्रमा पूर्ण करने के पश्चात दादा गुरु शाम 7:30 बजे खंडवा दादाजी धाम पहुंचे दादाजी के चरणों में नमन कर देश की सुख समृद्धि और खुशहाली एवं गौ माता की रक्षा के लिए अखंड धुनीमाई में मंत्रोउच्चार के साथ आहुति पेश की। बालाजी के दर्शन करने के पश्चात दादा गुरु श्री गणेश गौशाला पहुंचे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मां नर्मदा की रक्षा सुरक्षा एवं मां का जल सदैव कल कल करता बहता रहे इस उपदेश को लेकर वर्षों से निराहार रूप में मां की सेवा में लगे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व दादा गुरु ने खंडवा की गौशाला में यह घोषणा की थी की दादाजी के स्वामी पुण्यतिथि पर दादाजी की सभी पुण्यतिथि पर संगमरमर का 84 खाबो का मंदिर का निर्माण होगा उनकी यह घोषणा पूर्ण हुई और दादाजी के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गणेश गौशाला में संत सेवा समिति के तत्वावधान में धर्म सभा का आयोजन हुआ इसके पूर्व दादा गुरु ने गौ माता का पूजन एवं परिक्रमा की। धर्म सभा को संबोधित करते हुए दादा गुरु ने कहा कि दादाजी की नगरी खंडवा कलयुग की अयोध्या नगरी है आप सभी सौभाग्यशाली है कि दादाजी की नगरी में आप अपना जीवन यापन कर रहे हैं दादाजी की लीलाये अपरंपार है। दो अक्षर का प्यारा नाम दादा नाम दादा नाम हम सबको प्यारा है। दादाजी के प्रति हमारा लगाव सदा बना रहे निश्चित तौर पर दादाजी का आशीर्वाद हमें प्राप्त होता रहेगा। दादाजी सदैव नर्मदा जी के आसपास रहे और मां की तरह उनकी पूजा करते रहे हमारे द्वारा भी लगातार मां नर्मदा की परिक्रमा का धार्मिक अनुष्ठान लगातार चल रहा है मां के जल में काफी शक्ति है। वर्ष 2030 में दादाजी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा साथ ही हमारा एक और संकल्प है संसार का सबसे बड़ा निशान दादाजी की नगरी में स्थापित करना है। खंडवा की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने इस हेतु यहां भव्य शिक्षा और स्वास्थ्य का मंदिर बने ताकि खंडवा दादाजी धूनीवाले की पहचान पूरे विश्व में हो। दादाजी की नगरी में प्राचीन चार कुंड विराजमान है। हम सब का दायित्व है कि हम सब मिलकर ऐतिहासिक धरोहरो को पुनर्जीवन प्रदान करें। सुनील जैन ने बताया कि दादा गुरु के पूर्व दादा गुरु के साथ पधारे सत्य प्रिया जी ने भी प्रवचन में दादाजी की महत्वता बताई। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे महापौर अमृता अमर यादव ने दादा गुरु को नमन कर स्वागत अभिनंदन किया और कहां की हमारा भारत देश संतो के आशीर्वाद और सानिध्य में ही आगे बढ़ रहा है। सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में दादा गुरु की धर्म सभा का आयोजन साधु संतों के आगमन को लेकर बनाई गई संत सेवा समिति द्वारा किया गया । धर्म सभा के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन संपन्न हुआ। धर्म सभा का संचालन अखिलेश गुप्ता द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!