ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को किया मेल एवं ट्वीट*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को किया मेल एवं ट्वीट*

खंडवा। मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं मुख्य सचिव अनुराग जैन को सद्भावना मंच सदस्योंं द्वारा मेल एवं ट्वीट कर जनहित में शीघ्र कार्रवाई की माँग गई। मंच सदस्यों व्दारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को अवगत कराया कि खंडवा में छोटी नदी के पास आबना नदी में एंक्रोचमेंट एरिया में नदी पर मोटी चीन की दीवार खड़ी कर हजारों डंपर गीट्टी बौल्डर एवं मुरूम से नदी के पाट को भरकर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। जो की उचित नहीं है। पूर्व में आबना नदी में बाढ़ आने पर इस जगह से सैकड़ो लोगों को प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर हटाया गया था। शहर में भारी तबाही मच गई थी। किंतु उसके बाद भी नदी किनारे भारी निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे भविष्य में बाढ़ की स्थिति में जान माल की तबाही के साथ बहुत बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। मंच सदस्यों व्दारा यह आरोप लगाते हुए बताया गया कि नदी के पास निर्माण कार्य या कॉलोनी निर्माण के पूर्व करीब 10 विभागों से स्वीकृति लेना आवश्यक है। वहां ऐसा कुछ नहीं किया गया तथा घोर अनियमितता की गई है। इस अनुचित दीवार निर्माण का ज्ञापन के साथ अनेक माध्यमों से विरोध होने के बावजूद कार्यवाही नहीं होना आश्चर्यजनक है। यह प्रतित हो रहा है कि टीएनसी विभाग एवं नगर निगम की संलिप्तता एवं कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने की नियत से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अतः सद्भावना मंच के सभी सदस्य एवं नागरिक गण इस ओर आपका ध्यान आकर्षित करते हुए अनुरोध करता है कि भविष्य में लोगों की जान माल की सुरक्षा को देखते हुए जनहित में शीघ्र उचित कार्रवाई की जावे। इस अवसर पर मेल एवं ट्वीट करते हुए मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर,अनूप शर्मा, ओम पिल्ले, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, कमल नागपाल, निर्मल मंगवानी, डॉ एमएम कुरैशी, अर्जुन बुंदेला, नारायण फरकले, सोनी वकील, राधेश्याम शाक्य नरेंद्र दवे, मुरली कोडवानी, त्रिलोक चौधरी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!