ताज़ा ख़बरें

*महिला दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम*

खास खबर

*महिला दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम*

खंडवा रेल परिचालन विभाग द्वारा महिला दिवस का कार्यक्रम पूरे जोश के साथ मनाया गया lकार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सावित्री मीणा एवं श्रीमती सीमा साहा द्वारा की गई l कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम गिव टू गेन पर केंद्रित था जिसमें यह दर्शाया गया कि महिलाओं को समान अवसर व सामान न्याय देने से समाज को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंकिता सूर्यवंशी वरिष्ठ गाड़ी प्रबंधक खंडवा, द्वारा किया गया जिसमें विशेष सहयोग श्रीमती सोनिया पाल उप स्टेशन प्रबंधक खंडवा व कुमारी आयुषी शर्मा SPC खंडवा द्वारा दिया गयाl डॉक्टर मनीषा यादव, प्राध्यापिका नेहरू लॉ कॉलेज, द्वारा अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण पर बल दिया गया lश्रीमती मोनिका शर्मा द्वारा नारी शक्ति के महत्व को समझाते हुए उद्बोधन दिया गया l सुश्री वर्षा बोरकर, CNS, खंडवा द्वारा क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके द्वारा महिला शिक्षा में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया lश्रीमती संध्या पटसरिया प्रधान आरक्षक जीआरपी द्वारा कार्य क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किन समस्याओं का सामना किया जाता है तथा उनसे निपटने के क्या साधन है इस विषय पर प्रकाश डाला गया lइसी क्रम में महिलाओं द्वारा अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिनमें कुमारी आयुषी शर्मा, SPC खंडवा व श्रीमती बबीता कुमारी द्वारा एकल गायन, श्रीमती प्रियंका गुर्जर,श्रीमती आरती कौरव तथा श्रीमती लक्ष्मी पटेल द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई lवही श्रीमती रीता पाटिल, श्रीमती अंजलि गार्गव एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा महिलाओं पर केंद्रित बहुत ही रोचक कविता पाठ किया गया l महिलाओं के मनोरंजन के लिए खेल आयोजन भी किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।श्रीमती सोनिया पाल उप स्टेशन प्रबंधक खंडवा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिचालन विभाग की सभी महिला कर्मचारी श्रीमती सोनिया पाल, श्रीमती सविता सिंह, कुमारी सरला सोनवणे, व कुमारी किरण कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहाl कार्यक्रम में श्रीमती अंजना गुप्ता, श्रीमती हेमलता पवार ,श्रीमती मीनाक्षी मीणा , श्रीमती पुष्पा एवं अन्य सम्माननीय महिलाओं की उपस्थिति रहीl

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!