ताज़ा ख़बरें

हरदोई -**सदस्य विधान परिषद के प्रयास से आजादी के 78 वर्षो बाद ग्रामीणों को मिलेगी सौगात**

पक्की सड़क,, ड्रेन पुलिया

*सदस्य विधान परिषद के प्रयास से आजादी के 78 वर्षों बाद ग्रामीणों को मिलेगी पक्की सड़क व ड्रेन पुलिया*

 

*कछौना, हरदोई।* विकासखंड कछौना की ग्राम कन्हौआ को जाने के लिए कोई पक्का मार्ग न होने के कारण कन्हौआ के ग्रामीणों का जीवन नरकीय है। एक तरफ ड्रेन होने के कारण व दूसरी दिशा में रेलवे लाइन होने के कारण बरसात के समय आवागमन बिल्कुल बंद हो जाता है। इमरजेंसी वाहन न पहुंचने के कारण ग्रामीण मरीजों को चारपाई से अस्पताल पहुंचने को मजबूर हो जाते हैं। आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद गांव का विकास कार्य अवरोध है। शिक्षा स्वास्थ्य ग्रामीण का प्रभावित है। 

इस मुद्दे को ग्रामीण ग्राम प्रधान अनूप कुमार उर्फ मटरू व अनिल कुमार, अखिलेश कुमार, विकास कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रमुखता से सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के समक्ष रखा। 

सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने इस गांव को संपर्क मार्ग पक्का निर्माण हेतु शासन प्रशासन को पत्र दिया। उसके बाद कार्यवाई न होने पर इस ज्वलंत मुद्दे को विधानसभा में उठाया। इस गांव की आबादी लगभग 500 है। दलित बाहुल्य गांव है। गांव को पहुंचने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं है। एक तरफ ग्राम बबुरहा से कन्हौआ तक कच्ची मार्ग है। जिसकी दूरी एक किलोमीटर है। कन्हौआ व बाबूराहा के विद्यालयों के नौनिहाल कच्ची मार्ग पर गहरे गहरे गड्ढे होने व जलभराव होने के कारण जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन से गुजरने को विवश है।दूसरी तरफ से समसपुर से कन्हौआ मार्ग है। जिसके मध्य में बेहता नाला का ड्रेन है। इस ड्रेन पर पुलिया न होने के कारण जल भराव रहता है। कई बार अनहोनी घटनाएं घट चुकी हैं। 

सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के विधानसभा में मुद्दा उठाने से प्रशासन हरकत में आ गया, मौके पर अधिकारियों ने निरीक्षण कर आख्या शासन को भेज दी है। सदस्य विधान परिषद की मेहनत रंग लाई। शासन से ग्राम समसपुर से कन्हौआ मार्ग व बेहता नाला पुल स्वीकृत हो गया। इस कदम की ग्रामीण सराहना कर रहे हैं। जे०ई० सत्येंद्र कुमार ने बताया एक माह के अंदर कार्य शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों में काफी खुशी है।

**त्रिलोक न्यूज**

📞8400440135

रिपोर्ट – विवेक कुमार गुप्ता

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!