ताज़ा ख़बरें

सक्षम कार्यकर्ता सशक्त संगठन की मजबूती की आधारशिला।

खास खबर

सक्षम कार्यकर्ता सशक्त संगठन की मजबूती की आधारशिला।

प्रशिक्षण महाअभियान से देशभर में करीब 80 लाख कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे।

भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा का सशक्त प्रतिनिधि।

इंदौर में संभाग स्तरीय दीनदयाल प्रशिक्षण विषय वक्ता कार्यशाला संपन्न, खंडवा से भी पहुंचे पदाधिकारी।

भाजपा की सफलता का आधार हमारे समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता।

खंडवा। सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव के समान होता है। इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से देशभर में लगभग 80 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो पार्टी की ताकत को और मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रशिक्षण से न केवल कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व उभरता है, बल्कि संगठन को भी शक्ति और दिशा मिलती है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को सिर्फ पार्टी के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता न केवल प्रशिक्षित होता है, बल्कि वह राष्ट्रवाद की प्रगति और महत्ता को समझता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र के साथ प्रदेश के कई प्रांतो में विकास एवं सेवा करने वाली भाजपा की सरकार मौजूद है। रोड संगठन द्वारा पार्टी संगठन द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है जिसके माध्यम से कार्य करता सेवा भाव को लेकर कार्य करते हैं साथ ही चुनाव में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कार्यशाला में शामिल होने के पश्चात बताया कि भाजपा की विशिष्ट विचारधारा और मजबूत कार्य पद्धति ही हमें अन्य दलों से अलग बनाती है। भाजपा की निरंतर सफलता में कार्यकर्ताओं के नियमित प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रमुख योगदान है, जो पार्टी को एक अजेय राजनीतिक शक्ति बना रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संभाग स्तर के प्रशिक्षण कार्यशाला को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ अन्य पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। इंदौर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत निमाड़ संभाग की विषय वक्ता कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें जिले की कोर समिति के साथ अपेक्षित पदाधिकारी कार्यशाला में पहुंचे थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला में खंडवा जिले से उपस्थित निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा प्रभारी अंबालाल कराडा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री संतोष सोनी, अरुण सिंह मुन्ना, सुभाष कोठारी,विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरै, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, सेवादास पटेल, पुरुषोत्तम शर्मा, हरीश कोटवाले, देवेंद्र वर्मा, अमर यादव, मुकेश तनवे, राजपाल सिंह चौहान,ममता बोरसे, वीरेंद्र चौरे, संतोष राठौड़, कार्यालय मंत्री भारत पटेल श्रृंगी उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!