ताज़ा ख़बरें

खंडवा अलीराजपुर नई रेल लाइन की मांग तेज, प्रधानमंत्री कार्यालय में दिया ज्ञापन।

खास खबर

खंडवा अलीराजपुर नई रेल लाइन की मांग तेज, प्रधानमंत्री कार्यालय में दिया ज्ञापन।

ताप्ती–नर्मदा रेलवे लाइन समिति ने वनवासी क्षेत्र के विकास के लिए शीघ्र रेल लाइन की मंजूरी की रखी मांग।

इस रेल लाइन से आदिवासी क्षेत्र के साथ खंडवा को सीधे गुजरात से जुडने के लिए 200 किलोमीटर का होगा फायदा।

खंडवा। निमाड़ और आदिवासी अंचल को रेल सुविधा से जोड़ने की मांग को लेकर ताप्ती–नर्मदा रेलवे लाइन समिति अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल एवं सुजान सिंह राठौड़ एवं समिति सदस्यों ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रेषित किया। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि आलीराजपुर से खंडवा तक नई रेलवे लाइन को जल्द मंजूरी देने की मांग की है।
समिति अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार आवेदन और निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि निमाड़ के वनवासी क्षेत्र के विकास के लिए यह रेलवे लाइन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित अलीराजपुर–खंडवा रेलवे लाइन से क्षेत्र के हजारों ग्रामीण और वनवासी परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और व्यापार, शिक्षा व रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। समाजसेवी व समिति सदस्य बताया कि खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, धार सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी और खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल इस रेलवे परियोजना के लिए प्रयासरत हैं। और लगातार रेल मंत्री एवं मंत्रालय के संपर्क में है
समिति पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया है कि आने वाले वर्षों में वनवासी क्षेत्र के लोग रेल सुविधा से जुड़ेंगे। इसलिए केंद्र सरकार से इस परियोजना को शीघ्र मंजूरी देकर कार्य प्रारंभ कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन पर समिति अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, सदस्य जितेंद्र डुडवे और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुजान सिंह राठौर के हस्ताक्षर हैं।
ताप्ती रेलवे लाइन को लेकर लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बीच ताप्ती रेलवे लाइन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पहुंचकर महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। समिति के अध्यक्ष सहित प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे परियोजना को गति देने के लिए केंद्र स्तर पर चर्चा की। समिति अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अलीराजपुर,खरगोन, खंडवा रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग का पैदल सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। वहीं पश्चिम रेलवे से लगातार पत्राचार कर परियोजना की प्रगति की जानकारी भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब इस रेलवे लाइन के लिए ड्रोन सर्वे का कार्य भी शुरू हो गया है, जिससे परियोजना के तकनीकी आकलन को गति मिलेगी। सुनील जैन ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीएमओ कार्यालय में भी मुलाकात कर परियोजना से संबंधित विषयों को रखा। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया से भी चर्चा की गई। इस दौरान भदौरिया ने भारतीय रेलवेठ लाइन बोर्ड नई दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी वेद प्रकाश से बातचीत कर परियोजना को लेकर सकारात्मक संदेश मिलने की बात कही। ताप्ती रेलवे लाइन समिति के सभी सदस्यों ने दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि सर्वे कार्य पूर्ण होने के बाद जल्द ही इस महत्वपूर्ण रेलवे लाइन के निर्माण का रास्ता साफ होगा, जिससे क्षेत्र के विकास और आवागमन को नई गति मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!