ताज़ा ख़बरें

आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक

 आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अविवादित वरासत के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन 59 गावों मे डेथ सर्टिफिकेट 01 वर्ष से पूर्व जारी हुआ है, फिर भी वरासत लम्बित है, ऐसे मे अभियान चलाकर वरासत के प्रकरणों को निस्तारित कराये। उन्होंने निर्देश दिए कि चकबंदी की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी कार्यों में शिथिलता व लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी तथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने 03 व 05 साल से लम्बित मुकदमों को 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चकबंदी अधिकारी सण्डीला को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एसओसी चकबंदी प्रकाश चन्द्र उत्तम, एसीओं सकील अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!