ताज़ा ख़बरें

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन : निगम सभागार में सम्मान समारोह आयोजित*

खास खबर

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन : निगम सभागार में सम्मान समारोह आयोजित*
खण्डवा// नगर पालिक निगम सभागार में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर के अतिरिक्त महिला पार्षदगण, गणमान्य महिलाएं, आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, सहायक आयुक्त प्रिया मैदा सहित लगभग 120 महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं क्षमता से महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करना आवश्यक है। नगर निगम भी महिलाओं के उत्थान एवं उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान देने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

अंत में आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!