ताज़ा ख़बरें

महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की पुनःजिला अध्यक्ष बनी सुधा सिंह

खास खबर

महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की पुनःजिला अध्यक्ष बनी सुधा सिंह

खंडवा/
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले जी की सहमति से प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका किरार जी द्वारा महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति बुधवार को की गई हैं।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस नियुक्ति में खण्डवा में सुधा सिंह को महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की पुनःजिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।नियुक्ति के बाद सुधा सिंह ने कहा कि जल्द बैठक बुलाकर भावी कार्ययोजना तैयार कर संगठन को गति प्रदान करने में महती भूमिका निभाऊंगी।
इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,जिला कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन सहित समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाये प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!