ताज़ा ख़बरें

जनप्रतिनिधियों ने दी जिले एवं प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं।

खास खबर

जनप्रतिनिधियों ने दी जिले एवं प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं।

खण्डवा। हिंदुओं के सबसे पवित्र पर्व दीपावली महोत्सव प्रकाश के पर्व की सभी जिले एवं प्रदेश वासियों को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुरेश सुदेश वानखेडे, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरै, नारायण पटेल, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह, प्रवक्ता सुनील जैन ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिले के नागरिकों को शुभकामना देते हुए दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। अपने शुभकामना संदेश में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकल फाॅर लोकल के संकल्पों को पूर्ण करते हुए दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन को तरक्की उन्नति के प्रकाश से आलोकित करता रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!