ताज़ा ख़बरें

विद्वान पंडित के मंत्रोउच्चार और पूजन के साथ एडीएम सृष्टि देशमुख ने पार्वती बाई धर्मशाला मैं फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

खास खबर

विद्वान पंडित के मंत्रोउच्चार और पूजन के साथ एडीएम सृष्टि देशमुख ने पार्वती बाई धर्मशाला मैं फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

राष्ट्रीय पर्वों को उत्साह, उमंग देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं। एडीएम सृष्टि देशमुख

खंडवा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर धर्मशाला में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर वंदन किया गया। आज हम हमारे देश में स्वतंत्र होकर अपना जीवन जी रहे हैं इसके पीछे हमारे देश के जाबांज जवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का देश के प्रति समर्थन भाव हे, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर हमारे देश को स्वतंत्र करवाकर अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे जिले में गणतंत्र दिवस देश भक्ति उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पार्वती बाई धर्मशाला मे प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष धर्मशाला प्रांगण में विद्वान पंडित के मंत्रोउच्चार के साथ धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष आईएएस एडीएम सृष्टि देशमुख गौडा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, ध्वजा रोहण के साथ सभी ने राष्ट्रीय गान जन गण मन गाकर भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष किया और राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट किया। इस अवसर पर एडीएम सृष्टि देशमुख ने उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्वों को हम सब ने मिलकर उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए, देशभक्ति की भावना हम सभी में बनी रहे। सुनील जैन ने बताया कि पार्वती बाई धर्मशाला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की, उपस्थित सभी बच्चों को मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर ट्रस्टी विजय राठी, धर्मशाला प्रबंधक बी एस मालवीय, एडवोकेट आर डी गुप्ता, राजीव शर्मा, इंजीनियर अखिलेश गुप्ता, सुनील जैन, दीपचंद अग्रवाल, मोहनलाल खंडेलवाल, मुन्ना सेठ नाथानी, संजय राठी, कवि सुनील चौरे उपमन्यु के साथ ही शहर के गणमान्य जन एवं धर्मशाला के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे, धर्मशाला ट्रस्टी विजय राठी ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!