
श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी के साथ हुआ समापन*

खण्डवा//वत्सला बिहार शारदा मंदिर पर हो रही श्रीमद् देवी भागवत पुराण में समस्त मातृशक्ति, महिला मंडल द्वारा पूजा अर्चना कर एवं सभी ने एक साथ मां शारदा की आरती की और महाप्रसादी ग्रहण की गई। कथा में पंडित श्री राकेश तिवारी जी नेअपनी संगीतमय टोली के साथ सुंदर भजनों को सुनाया और नौ देवियों की कथा सुनाई गई और बताया कि अगली देवी भागवत कथा महापुराण “सनातनी हिंदू नव वर्ष” पर होंगी। इस शुभ अवसर पर महाकाल मंडल गायत्री परिवार के सभी भाईयों का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी।









