ताज़ा ख़बरें

यातायात पुलिस द्वारा पंधाना के बस स्टैन्ड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के प्रति आमजन को किया गया जागरूक

खास खबर

यातायात पुलिस द्वारा पंधाना के बस स्टैन्ड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
खंडवा, 28 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में दिनांक 28.01.2026 को जिले में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, उनि राजेंद्र सोलंकी थाना पंधाना के आर 766 राजू तथा टीम द्वारा पंधाना नगर के बस स्टैंड पर नुक्कड नाटक द्वारा यातायात नियमो का पाठ पढाया, जिसके अंतर्गत यातायात संकेतो, यातायात नियमो, वाहन चलाते समय सावधानिया, नशे मे वाहन न चलाने, वाहन से संबधित कागजात जैसे रजिस्ट्रेश/फिटनेस, बीमा, लाईसेंस, नो पार्किंग, नो एन्ट्री, टु व्हीलर, फोर व्हीलर चलाते समय हेलमेट, सीटवेल्ट का उपयोग करने व वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजो को साथ रखने एवं अपने परिवार को भी इसकी जानकारी दे ताकि सडक दुर्घटनाओ से बचा जा सके। साथ ही सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने की महत्वता समझाते हुए राहवीर योजना की आवश्यक जानकारी दी गई।
जागरुकता के साथ साथ थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्रसिंह परिहार सूबेदार धर्मेन्द्र गौर, सूबेदार नितिन निंगवाल सउनि विश्वास वानखेडे, सउनि रामेश्वर कंसाना, सउनि गजेन्द्रसिंह पवार और यातायात टीम के द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 79 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और ₹38900 का जुर्माना वसूला गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और अन्य धाराओं में चालान शामिल थे। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करके आमजनता में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!