
दादाजी की नगरी में दीपावली का पांच दिवसीय महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
दीपावली की धनतेरस पर आकर्षक रंगोली का निर्माण।
खंडवा।। दादाजी की नगरी खंडवा में पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ बनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दीपावली का अपना एक विशेष महत्व है। दीपावली पर लोगों ने अपने घरों की साफ सफाई पुताई एवं पेंटिंग कर घर को सजाया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दीपाली महोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर खरीदारी कर रहे है गरीब से लेकर अमीर तक अपनी क्षमता के अनुसार दीपावली की सामग्री खरीद रहे हैं। बाजारों को विशेष रूप से सजाया गया है। धनतेरस के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर खरीदारी की। दीपावली महोत्सव पर प्रतिदिन लोग प्रातः काल मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजा अर्चना भी कर रहे हैं।
घरों की साफ सफाई के साथ प्रतिदिन दीपावली पर्व पर मातृशक्ति अपने घरों के आंगन में आकर्षक सुंदर रंगोलिया भी सजा रही है। प्रत्येक घर के सामने सुंदर रंगोली आप देख सकते हैं। सराफा स्थित रामगंज में श्रीजी दीपक सोनी द्वारा केरल का लोकनृत्य कथकली में भगवान् धन्वंतरि के रूप को रंगोली में दर्शाया गया। यह मनमोहक और अनुपम रंगोली 6×4 फीट पर लगभग 3 घंटे मे बन कर तैयार की गई थी ।












