
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,✍️
दीप महोत्सव के चलते शिक्षा विभाग ने किया नवाचार, आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता।
खंडवा।। समस्त हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूलों में दीपोत्सव के प्रथम दिवस पर जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी के मार्गदर्शन में एक साथ दोपहर 1 बजे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ए डी पी सी रमसा संगीता सोनवणे ने बताया कि इस नवाचार में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए बनायी समस्त विषयों की प्रदन्या एक पहल बुकलेट में समाहित चित्रों की रंगोली बनाई गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी के अनुसार इस प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य था कि चित्रों के प्रति भय दूर हो,विषय में रूचि उत्पन्न हो, क्रियेटीविटी बढे, परीक्षा से पूर्व तैयारी हो जाये।इस प्रतियोगिता की ऑफलाइन मॉनिटरिंग जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय उमावि अहमदपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचगोहन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालमुखी की गई। कालमुखी प्राचार्य को विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के कारण फटकार लगाई गई तथा दसवीं के विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम संबंधित चर्चा की गई साथ ही अहमदपुर और चिचगोहन हायर सेकेण्डरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता के निरीक्षण के साथ साथ विद्यार्थियों को मोटिवेट किया । ऑनलाइन निरीक्षण ए डी पी सी रमसा संगीता सोनवणे ने शासकीय हाईस्कूल रोहिणी,पी एम श्री स्कूल सूरजकुंड,पी एम श्री स्कूल हरसूद, सॉंदीपनी विद्यालय पंधाना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरगॉंव, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा किया गया । सभी स्कूलों में उत्साह पूर्वक भाग लिया प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी दिया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में उत्साह से विद्यार्थियों ने सहभागिता की मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों एवं प्राचार्यों द्वारा दीपोत्सव से पूर्व इस प्रकार की अनूठी शुभकामनाओं के लिए सभी साथियों को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय एवं समग्र शिक्षा अभियान रमसा ए डी पी सी की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।आगे भी इसी प्रकार से कार्य करते रहे।











