ताज़ा ख़बरें

शासकीय हाई स्कूल रामनगर में साइकिल वितरण के साथ हुआ मैधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान।

खास खबर

शासकीय हाई स्कूल रामनगर में साइकिल वितरण के साथ हुआ मैधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान।

खंडवा।। कोई भी छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित न हो इस हेतु मध्य प्रदेश की सरकार शिक्षा को लेकर कई योजनाएं चला रही हैं जिससे कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल चले हम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी लगातार स्कूल भवनों का निर्माण किया जा रहा है। शासकीय स्कूलों में निशुल्क ड्रेस, पाठ्य पुस्तिकए के साथ ही दो-तीन किलोमीटर दूर से आने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण एवं अच्छे नंबरों से सफलता अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी और लैपटॉप भी प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहे हैं। सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल रामनगर में साइकिल वितरण एवं मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर निशुल्क साइकिल वितरण के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र
देकर सम्मानित किया। कृष्ण पिता प्रीतेश, अंश पिता मुकेश,सनी पिता राजेश को निशुल्क साइकिल प्रदान की गई। बुलबुल लक्ष्मी सहित 10 बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। स्कूल के उप प्राचार्य कैलाशचंद्र अर्चवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, क्षेत्र की पार्षद डिंपल पुनीत चौरसिया,धर्मेंद्र बजाज,हरीश कोटवाले, रोगी कल्याण समिति सदस्य सतनाम सिंह होरा,सुनील जैन,पंडित पांडे जी, अशोक एतालकर रमाकांत पांडे उपस्थित थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!