ताज़ा ख़बरें

दीप महोत्सव एवं धनतेरस के पूर्व नगर का घंटाघर बाजार हुआ गुलजार।

दीपावली पर्व पर सजी शहर की दुकाने बड़ी संख्या में लोगों ने दीपावली की सामग्री खरीदी।

दीप महोत्सव एवं धनतेरस के पूर्व नगर का घंटाघर बाजार हुआ गुलजार।

दीपावली पर्व पर सजी शहर की दुकाने बड़ी संख्या में लोगों ने दीपावली की सामग्री खरीदी।

खंडवा। दीपावली महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हो चुका है, धनतेरस के दो दिन पूर्व ही शहर के घंटाघर क्षेत्र के हाट बाजार के अलावा शहर के अन्य बाजार भी ग्राहकों से गुलजार रहे। दुकानों के अलावा सड़कों पर भी भीड़ लगने से पल-पल में जाम की स्थिति निर्मित होती रही। शुक्रवार को शहर के लोगों के साथ ही ग्रामीण अंचलों से आए खरीददारों द्वारा जमकर खरीदी की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हिंदू त्योहारों में सबसे महत्वपूर्ण रूप से दीपावली का पर्व मनाया जाता है गरीब से लेकर आमिर तक अपनी क्षमता के अनुसार दीपावली उत्सव मनाता है दीपावली की खरीदारी के लिए खंडवा के बाजार सज गए हैं मुख्य रूप से घंटाघर क्षेत्र पूरी तरह से रोशन हो चुका है जहां बड़ी संख्या में लोग वोकल पर लोकल का संदेश भी पूरा करते हुए फुटपाथ से दीपावली की सामग्री खरीद रहे हैं। धनतेरस के पूर्व मुख्य बाजारों की सड़कें वाहनों से सटी पड़ी दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक मनोज राय के निर्देश पर दीपावली के चार दिन फोर व्हीलर वाहनों को प्रमुख बाजारों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। यहा आवागमन व भीड़ को देखते हुए घंटाघर, बांबे बाजार,टाऊन हाल पर टूव्हीलर वाहनों को भी यातायात पुलिस रोक कर जाम की स्थिति नहीं बनने दे रही है। धनतरेस के पूर्व शहर के रेडीमेड, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक व आटो डील वालों ने ग्राहकों के लिए अपनी दुकानों को दुल्हन जैसा सजा रखा है। शुक्रवार कोयहां भी भीड़ रही और वाहनों की बुकिंग की गई जिससे कि धनतेरस के शुभ मुहुर्त में वाहन अपने घर ले जा सके। इन बाजारों से ग्राहकों द्वारा जमकर खरीदी की गई। सुबह से लेकर शाम तक शहर के सभी बाजार ग्राहकों से गुलजार थे। बाजारों में दीपावली की अच्छी रौनक दिखाई दे रही है। समाजसेवी सुनील जैन ने दीपावली की नगरवासियों को बधाई देते हुए बताया कि दीप पर्व को लेकर धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक दिखाई दी। सोमवार को शहर व ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने नगर निगम क्षेत्र,घंटाघर,बुधवारा,टाउन हाल, बांबे बाजार,फुल गली आदि क्षेत्रों में फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से पर्व के लिए दीप, बत्तियां व प्रसादी के लिए धानी पताशे खरीदे। मुख्य दिवस लक्ष्मी पूजन के लिए लक्ष्मी माता की मूर्तियां व कैलेंडर की भी खरीदी की गई। पटाखा बाजार पटाखा बाजार में पटाखों की जमकर बिक्री हुई। शहरवासियों व ग्रामीणों द्वारा यहां से बड़े पटाखों के अलावा फुलझड़ी,अनार,चकरी,टिकली जैसे छोटे पटाखे भी खरीदे गए। चाइनीज व विदेशी पटाखों की बिक्री पर जिला प्रशासन की नजर और बाजार में यह देखने को नहीं मिल रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दीपावली पर घरों-घर मिठाईयां व नमकीन बनाए जाते हैं। पहले परिजन घर में ही अधिकांश चीजें बनाते थे लेकिन बाजार का चलन बढ़ गया है और धनतेरस के एक दिन पूर्व मिठाईयों व नमकीन दुकानों पर भीड़ देखी गई जहां लोगों ने अपनी पंसद की मिठाई व नमकीन की खरीदी की। दीपावली बाजार को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस जवानों ने संभाल रखी थी फिर भी यहा भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति भी बनी रही। मुख्य क्षेत्र बांबेबाजार, बुधवारा,घंटाघर,टाउन हाल सर्राफा आदि क्षेत्रों में दीपावली की अच्छी भीड़ देखी गई। शहर के मुख्य पाइंटों पर खड़े यातायात जवानों ने यातायात व्यवस्था को संभाला। धनतेरस और रूप चौदस पर भी बाजार में अच्छी खासी भीड़ रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!