
*➖इंदौर में सांसदों की रेल विभाग के साथ सर्वे को लेकर हुई बैठक।*

*➖खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सक्रियता से खंडवा अलीराजपुर का गलत सर्वे टला।*
➖ *रेलवे ने पहले लाल चौकी से रूट तय किया था। अब सुधार कर बडगांव गुर्जर से जुड़ेगा।*
➖खंडवा से अलीराजपुर नया रेल मार्ग बिछाने के लिए पश्चिम रेल का वड़ोदरा रेल मंडल द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इसमें रेलवे के सर्वे विभाग द्वारा अलीराजपुर से खंडवा आने वाले रेल लाइन को खंडवा बायपास स्टेशन के पास जोड़कर खंडवा स्टेशन पर लाल चौकी के रास्ते लाने का प्लान तैयार किया गया था तथा फूट सर्वे भी करा दिया था। इसको लेकर पिछले 6 महीनों से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल इसे सुधारने की कवायद कर रहे थे। जिसे बुधवार इंदौर में रेल विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सहमति बन गई है।
पश्चिम रेलवे ने खंडवा अलीराजपुर के बीच नये रेल मार्ग के लिए सर्वे किया है इसको लेकर इंदौर में बुधवार को सांसदों की बैठक आयोजित की गई।इसमें यह रेल मार्ग का महत्व बढ़े साथ ही अधिक स्टेशन कवर हो इस पर चर्चा हुई तथा इंदौर स्टेशन री डेवलपमेंट पर भी प्रेजेंटेशन हुआ। इंदौर के रेसीडेंसी एरियर स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पश्चिम रेलवे मुंबई विनीत कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के सांसदों के साथ बैठक आयोजित कर रेलमार्ग को अंतिम रूप से दिया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री और धार सांसद सावित्री ठाकुर,इंदौर सांसद शंकर लालवानी,बड़वानी राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी,रतलाम सांसद अनीता सिंह नागर खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रतिनिधी के रूप में मनोज सोनी, खरगोन सांसद गजेन्द्र पटेल के प्रतिनिधी के रूप में राधेश्याम पाटीदार सहित पश्चिम रेलवे के सीपीएम राजेश श्रीवास्तव, एडीआरएम अक्षय कुमार डिप्टी चीफ़ इंजीनियर पदम मीणा,अंकित सिंह,सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
*सेंट्रल रेलवे मुंबई रेलवे समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर ने इस रेलमार्ग के एलाइनमेंट को सही दिशा में पहुंचाने का काम किया है* पश्चिम रेलवे ने पहले खंडवा के लाल चौकी से खंडवा स्टेशन तरफ से रेल मार्ग लाने का सर्वे कर लिया था। इसमें अब सुधार कर भीकनगांव से हरसवाड़ा, सिलोदा से बडगांव गुर्जर रेलवे स्टेशन में जोड़कर खंडवा तरफ करने की सहमति बन गई है। इसको लेकर सर्वे में सुधार किया जा रहा है।
*ये नुकसान होता यदि खंडवा बायपास स्टेशन में जोड़ते तो*
बड़ोदरा, अहमदाबाद अलीराजपुर से व्हाया खंडवा होकर इटारसी,भोपाल,दिल्ली या जबलपुर प्रयागराज की तरफ ट्रेनों का परिचालन अधिक होना है। ऐसे में लाल चौकी से खंडवा स्टेशन ट्रेन लाकर इंजन बदलकर वापस इटारसी तरफ मोड़ना पड़ता जिसमे समय की बर्बादी अधिक होती। रेलवे का परिचालन विभाग ऐसा परिचालन अधिक नहीं कर सकता ऐसे में रेलवे का परिचालन विभाग खंडवा ट्रेनें नहीं भेजकर खंडवा बायपास स्टेशन से मथेला होकर इटारसी ट्रेनें थ्रू निकला देता जिसके कारण खंडवा की जनता को खंडवा बायपास स्टेशन या मथेला स्टेशन से ट्रेनें पकड़नी पड़ती जिससे आम जनता को बढ़ी फजीहत झेलनी पड़ती। अब अहमदाबाद, वडोदरा, अलीराजपुर से आने जाने वाली ट्रेन बडगांव गुर्जर से खंडवा स्टेशन से इटारसी तरफ आना जाना कर पाएंगी।
*इस रुट से सर्वे पर सहमति बनी*
विकल्प-3 खंडवा अलीराजपुर दूरी 231 किमी
अलीराजपुर – खरकुवा – नानपुर – ढोल्या – तालनपुर कुक्षी – निसरपुर – बरवानी – राजपुर – वस्वी – पिपरी खरगौन – तीमा -भिकनगांव – हरसवाड़ा – सिलोदा – बड़गांव गुर्जर स्टेशन से खंडवा तरफ रहेगा।.इसमें विकल्प 4 अनुसार कुक्षी क्षेत्र में तलवाड़ा, सिंघाना,क्षेत्र को भी जोड़ने के लिए दोबारा सर्वे कराने की सहमति बनी।







