संकल्प एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी को लेकर विधानसभा सम्मेलन आज।
खंडवा।। भाजपा प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश अनुसार आत्मनिर्भर संकल्प एवं जीएसटी को लेकर मंडल स्तर की कार्यशाला संपन्न होने के पश्चात अब विधानसभा सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 10 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे भंडारिया रोड मीत परिसर मे आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी को लेकर विधानसभा सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तनवे संबोधित करेंगे। नगर के मंडल अध्यक्षो ने विधानसभा सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने का अनुरोध किया हें।







