Seoni newsछपाराताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसिवनी

छपारा टीआई ने किया दुर्गा समितियों को सम्मानित


मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र कुमार जैतवार ने गुरुवार को क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच समितियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

थाना प्रभारी छपारा खेमेन्द्र कुमार जैतवार एवं थाना स्टाफ द्वारा बीते दिन थाना क्षेत्र की सभी 58 श्री दुर्गा उत्सव समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी समितियों से अपील की गई कि वे दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित ढंग से मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इस पहल के परिणामस्वरूप थाना छपारा क्षेत्र में 02 से 04 अक्टूबर 2025 तक सभी 58 दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से निर्धारित स्थलों पर श्री दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान कहीं भी
कोई अव्यवस्था नहीं हुई और समितियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दिया। इस अनुकरणीय व्यवस्था को देखते हुए थाना छपारा द्वारा गुरुवार 09 अक्टूबर 2025 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच समितियों को पुरस्कार एक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित समितियां और पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार: श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, तकिया वार्ड, छपारा (₹3001 + स्मृति चिन्ह)

द्वितीय पुरस्कार: श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, शंकर मडिया, छपारा (₹2100 + स्मृति चिन्ह)

तृतीय पुरस्कार: जय माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति, गोकलपुर (₹1500 + स्मृति चिन्ह)

चतुर्थ पुरस्कार: नव चेतना महिला मण्डल दुर्गा उत्सव समिति, महाराणा (₹1001 + स्मृति चिन्ह)

पंचम पुरस्कार: नवोदित मण्डल दुर्गा उत्सव समिति, प्रताप कॉलोनी, दुर्गा चौक, छपारा (₹701 + स्मृति चिन्ह)।

इस अवसर पर थाना प्रभारी खेमेन्द्र कुमार जैतवार ने सभी समितियों के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छपारा क्षेत्र की सभी समितियों ने अनुशासन, सहयोग और सौहार्द का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!