उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमेरठ

मेरठ में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला: युवक को बहाने से खेत में ले गए बनाया गया वीडियो, पुलिस जांच में जुटी.

मेरठ, 20 सितंबर 2025: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे उसके पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने मिलने के बहाने एक खेत में बुलाया, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात का वीडियो भी बना लिया। अब वे इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक हस्तिनापुर पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों में समझौता कराने का दबाव बना रही है।
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!