अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित परिवार ने बिनावर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहां आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है बिनावर पुलिस

 

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दादा की हत्या के मामले में नामजद सह-अभियुक्त राकेश की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। पीड़ित परिवार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने बिनावर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी राकेश खुलेआम घूम रहा है और पुलिस से सांठगांठ का दावा कर रहा है। राजवीर के अनुसार, आरोपी धमकी दे रहा है कि ‘मेरी सेटिंग पुलिस से हो गई है, मेरा नाम केस से निकल जाएगा और मैं राजवीर को अंजाम भुगतवा दूँगा। हत्या का मामला 10 जुलाई 2026 का है, जब राजवीर के दादा राधेलाल की कथित तौर पर ऐवरन और राकेश ने मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मु०अ०सं० 189/2026, धारा-103(1) बी०एन०एस० के तहत केस तो दर्ज कर लिया,

जिसमें एवरन को 13/07/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन मुख्य सह-अभियुक्त राकेश अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।रात में घर की छत पर दिखे संदिग्ध राजवीर ने बताया कि 17 जुलाई 2026 की रात करीब 10:00 बजे आरोपी राकेश की छत पर कुछ संदिग्ध बदमाश देखे गए। पीड़ित ने तुरंत रात 10:08 और 10:17 बजे बिनावर थाना एसएचओ को उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी। आरोप है कि एसएचओ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और टाल-मटोल कर दिया। पीड़ित राजवीर का कहना है कि उसके परिवार को आरोपी राकेश से जान-माल का खतरा है। इस मामले में पीड़ित परिवार हत्या के मामले में विवेचना कर रहे हल्का दरोगा और थानाध्यक्ष अरिहंत सिद्धार्थ को कई बार अपनी जान के खतरे से अवगत कराया है, लेकिन अब तक आरोपी राकेश के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह इस मामले की शिकायत बरेली आईजी साहब साहब से फेस टू फेस मिलकर आरोपी राकेश की गिरफ्तारी की मांग करेंगे

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!