
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ। जैन एकता महिला मंच झाबुआ की बहनों ने 13 सितंबर को मंच स्थापना दिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से क्षमावाणी पर्व मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी बहनों द्वारा एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए हुई। इस दौरान बताया गया कि क्षमावाणी पर्व, उत्तम क्षमा धर्म से प्रारंभ होकर क्षमा वाणी पर पूर्ण होता है। हमें प्राणी मात्र के प्रति क्षमा भाव रखना चाहिए, तभी हमारा धर्म पालन सार्थक बन सकता है।
इस अवसर पर कुछ बहनों ने क्षमाधर्म पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। तत्पश्चात मनोरंजक एवं रोचक खेल आयोजित किए गए जिनका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात चाय एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। यह आयोजन प्राची जी कोठारी के निवास पर संपन्न हुआ।
इस मौके पर सभी बहनों को जैनत्व ऐप से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रबुद्ध मंच के बारे में जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पुष्पा शाह, उपाध्यक्ष रीना शाह, कोषाध्यक्ष इंद्रा जैन, सह-कोषाध्यक्ष नम्रता शाह, संभाग युवा प्रधान यशवी शाह, जिला युवा प्रधान प्राची कोठारी सहित एकता मंच परिवार की अनेक बहनों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।










