सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर नोटिस जारी
खंडवा 12 सितंबर, 2025 – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय सीमा में न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह जाधम ने बताया कि जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री दीपक मांझी एवं परिवहन विभाग की सहायक ग्रेड-3 सुश्री अंकिता सोलंकी, लीड बैंक प्रबंधक श्री गणेश ताइकर, सहकारिता विभाग के उपायुक्त श्री आलोक यादव, एचडीएफसी बैंक के जिला नोडल अधिकारी, पंधाना विकासखंड एवं नगर निगम खंडवा के सामाजिक न्याय विभाग के समग्र अधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया की खालवा शाखा के प्रबंधक शामिल हैं।
2,506 1 minute read










