
थाना धनगाँव अंतर्गत ग्राम बेनीपुरा में 15 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
ताश पत्ते सहित 177200 रुपये नगद, 14 नग मोबाईल व 12 नग वाहन किये गए जप्त
सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल
खंडवा, 24 जुलाई 2025
दिनांक 24.07.25 को पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिले में गठित टीम के द्वारा जुआ खेलने वाले कुल 15 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 23.07.25 को रात्रि में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना धनगॉंव के ग्राम बेनीपुरा में संतोष बंजारा के खेत में स्थित मकान में आरोपियो 01. अनिल पिता गोपाल जायसवाल उम्र 47 साल निवासी पुनासा, 02. नकुल पिता भागीरथ नायक जाति बंजारा उम्र 25 साल निवासी संजय नगर खण्डवा, 03. बाचु उर्फ संतोष पिता भागीरथ पंवार जाति बंजारा उम्र 41 साल निवासी फिफराड, 04. आर्यन पिता अशोक लाड जाति बनिया उम्र 20 साल निवासी मुंदी, 05. सचिन पिता ओमप्रकाश शिंदे जाति भीलाला उम्र 38 साल निवासी गणेश नगर ओंकारेश्वर, 06. अजयसिंह पिता छेंदीसिंह जाति राजपुत उम्र 65 साल निवासी ब्रम्हपुरी वार्ड क्र 7 ओंकारेश्वर, 07. कमलेश पिता आशाराम अवचरे जाति बलाई उम्र 27 साल निवासी डुडगांव, 08. छितर पिता आनंदराम जाति सोनी उम्र 52 साल निवासी वार्ड क्र 3 प्रज्ञा नगर ओंकारेश्वर, 09. महेश पिता शिवराम झराने जाति चमार उम्र 21 साल निवासी अटुटखास, 10. टीकम पिता जग्गु डीमर उम्र 25 साल निवासी पुराना पुल के पास ओंकारेश्वर, 11. अर्जुन पिता भागीरथ जाति बंजारा उम्र 38 साल निवासी फिफराड, 12. राहुल उर्फ रवि पिता कैलाशचन्द जाति गवली उम्र 31 साल निवासी पुनासा, 13. सतीश पिता मांगीलाल सोलंकी जाति भीलाला उम्र 53 साल निवासी पुनासा, 14. राम पिता प्रेमकुमार अजमेरा जाति बनिया उम्र 53 साल निवासी पुनासा एवं 15. महेश पिता रमेश राठौर जाति बंजारा उम्र 31 साल निवासी दौलतपुरा को अवैध रूप से तास पत्तो पर रूपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पकडा, जिनके कब्जे से 52 तास के पत्ते एवं 1,77,200 रूपये नगद,14 नग मोबाईल कीमती 1,00,000 रूपये तथा 10 दो पाहिया वाहन व 02 चार पाहिया वाहन कुल 12 वाहन कीमती 15,00,000/-रूपये की मौके से आरोपियो के कब्जे से जप्त किया गया। उपरोक्त सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 3,4,13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
सभी उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 126,135 एवं 170 BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी छैगांवमाखन के यहाँ पेश किया गया, जहाँ से सभी को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।










