ताज़ा ख़बरें

*संत विनोबा भावे वार्ड में हाई मास्क लाइट का लोकार्पण*

खास खबर

*संत विनोबा भावे वार्ड में हाई मास्क लाइट कान्द्व लोकार्पण*

खण्डवा//खंडवा नगर निगम द्वारा जनसुविधाओं के विस्तार एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संत विनोबा भावे वार्ड क्रमांक 7 में माता चौक स्थित क्षत्रिय राजपूत धर्मशाला के पास 8-बत्ती हाई मास्क लाइट का लोकार्पण किया गया।

*महापौर द्वारा लोकार्पण*
इस नवीन हाई मास्क लाइट का लोकार्पण माननीय महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा किया गया। उन्होंने इस कार्य को क्षेत्रीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता की पूर्ति बताया और कहा कि नगर निगम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता पर पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है।

*जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की सहभागिता*
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती रोशनी गोलकर, मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्नेह पाराशर, श्री रोहित मिश्रा, श्री सुंटी चौबे, शशांक गुप्ता, टीटू गौर, विशाल शुक्ला, सोनू यादव एवं कपिल मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

क्षेत्रीय वार्डवासियों ने निगम प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस हाई मास्क लाइट की स्थापना से रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा बढ़ेगी एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!