ताज़ा ख़बरें

चेतावनी के बाद भी ओवरब्रिज के नीचे नहीं हट सके अवैध स्टैंड

    पीलीभीत। मुख्य चौराहे पर जिम्मेदाराें की अनदेखी के चलते अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। सख्ती के नाम पर दिखावा करने से अवैध स्टैंड जाम का सबब बने हुए हैं।शहर के प्रमुख नौगवां चौराहे पर बने ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी रूप से टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। हाल ही में एडीएम ऋतु पूनिया ने जाम से निजात दिलाने के लिए इस अस्थायी स्टैंड को हटाए जाने के जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिए थे। इसको लेकर शुरुआत में सख्ती बरती गई। जिम्मेदारों की चेतावनी के बाद भी यहां संचालित अवैध स्टैंड को नहीं हटाया जा सका है। स्टैंड पर खड़े होने वाले वाहन मुख्य चौराहे पर सड़क को घेरकर सवारियों को लाने और ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बन रही है। नौगवां चौराहे पर दिन भर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहती है। इसके बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार इन पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान चलाकर अब इन पर कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!