मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया गया है। जल संरक्ष्ण का यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत आम जन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के लिए खरगोन जिले में जन अभियान परिषद द्वारा दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। दीवार लेखन के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि जल ही जीवन है इसे व्यर्थ न बहायें। जल मानव के साथ ही सभी प्राणियों की जीवन रक्षा के लिए बहुत जरूरी है। वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए तालाब, स्टापडेम, कंटूर ट्रेंच बनाने एवं बड़ी संख्या में पौधारोपण का संदेश दिया जा रहा है। जन अभियान परिषद द्वारा गोगांव विकासखंड के ग्राम लाखी में ग्रामीणों को बताया गया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा हम सब को मिलकर करना चाहिए। जल स्त्रोंतों के आसपास सफाई रखें और उन्हें गंदा न होने दें।
छपारा : सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
6 days ago
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
6 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
6 days ago
(no title)
6 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
1 week ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
1 week ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
1 week ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
1 week ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——