ई-केवायसी होने पर ही महिलाओं को मिलेगा स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
न्यू अनमोल पोर्टल 2.0 मध्यप्रदेश में 07 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हो गया है। अनमोल 2.0 न्यू पोर्टल गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं को ट्रेक एवं प्रबंधित करने के लिए विकसित किया गया है। जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना का लाभ महिलाओं को अब समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक खाता एवं श्रमिक पंजीयन के साथ ई केवाईसी होने पर ही प्राप्त होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्य्र अधिकारी डॉ एम एस सिसोदिया ने इस संबंध में बताया कि स्वास्य्थ योजनाओं के लिए पति-पत्नी का समग्र आधारित पंजीयन होगा। इसके साथ ही न्यू अनमोल पोर्टल 2.0 में महिला हितग्राहियों के बैंक खातों का ई-केवाईसी होना आवश्यक है। वैवाहिक स्थिति को समग्र पोर्टल पर अपडेट कराने की जवाबदारी महिला हितग्राही की होगी। न्यू अनमोल पोर्टल-2.0 पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची अलग से निकल जाएगी। जिससे हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन समय पर हो सकेगा तथा एएनएम इस पोर्टल के माध्यम से अपने क्षेत्र की मेपिंग कर सकेगी। न्यू अनमोल पोर्टल-2.0 का प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग के अमले को प्रदान कर दिया गया है।
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
6 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
6 days ago
(no title)
6 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
7 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
7 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
7 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
7 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
7 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
7 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक