![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20240916-WA00171-2.jpg)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान
बनखेड़ी। सीएमसीएल डीपी की कक्षा में आज नवीन महाविद्यालय बनखेड़ी में
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था मां नर्मदा ग्राम विकास समिति व मेंटरों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम किशोर जी दुबे, सी एएम राइज स्कूल प्राचार्य ,सोहागपुर व हार्टफुलनेस संस्थान से श्रीमती मोनिका दीक्षित, कविता दुबे श्रीमती रंजना त्रपाठी, विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका सोनी पुलिस विभाग डाक्टर श्रीमति प्रियंका साहू ,
श्रीमती चंद्रप्रभा मेहरा शिक्षिका
श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा शिक्षिका ,सुश्री लक्ष्मी पटैल व्यवसायी
श्रीमती प्रतिभा अहिरवार पार्षद
सुश्री हीरेश्वरी सुमन शिक्षिका
श्रीमती वंदना साहू श्रीमती सुनीता सिंह चिकित्सा विभाग की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर बनखेडी में स्वच्छता कार्य करने वाली तथा घर घर जाकर भोजन बनाने का कार्य करने वाली महिलाओं सहित पुलिस विभाग से सुश्री प्रियका सोनी अस्पताल विभाग से श्रीमती सुनीता सिंह श्रीमती धनवती प्रसाद सहित विभिन्न प्रकार के कार्यो में संलग्न महिलाओं का सम्मान किया गया। अतिथि के रूप में श्रमती प्रतिभा अहिरवार सुश्री लक्ष्मी पटैल श्रीमती रंजना त्रिपाठी डाक्टर प्रियंका साहू शिशिका चंन्दप्रभा मेहरा सु श्री हीरेश्वरी सुमन शिक्षिका अन्नपूर्णा शर्मा श्रीमती वंदना साहू श्रीमती रेखा गोस्वामी ने अपने विचार व्यक्त किये। विकास खंड समन्वयक मुकेश सोलंकी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मकरन सिंह कुशवाहा ने किया। अतिथियों का परिचय परामर्शदाता धर्मेन्द्र शर्मा ने कराया। श्रीमती सोनू तिवारी सुरेंद्र मौर्य प्रभुदयाल कुशवाहा ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
उक्त महिलाओं को स्टोल अंग वस्त्र एवं एमसीएमसी डीपी के छात्रों को पेन देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाई।
कार्यक्रम के अंत में संस्था मां नर्मदा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मेहर ने आभार व्यक्त किया।