ताज़ा ख़बरेंसागर

नपा खुरई के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए नेशनल लोक अदालत शिविर

स्थानीय लोगों ने शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिभार शुल्क में छूट का उठाया लाभ

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई। नगरपालिका खुरई द्वारा लगाए गए नेशनल लोक अदालत शिविर में नगर पालिका से जुड़े लगभग 150 प्रकरणों में से 60 प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। जिसमें नगर पालिका से संबंधित प्रकरणों में जिनमें जलकर, संपत्तिकर, दुकानों का बकाया प्रीमियम अधिभार, सहित अन्य सामान्य प्रकरणों में निराकरण करते हुए नगर पालिका की राजस्व शाखा ने लगभग 1524946 रुपए की राशि का बकाया भुगतान प्राप्त किया। नेशनल लोक अदालत शिविर में स्थानीय नागरिकों ने अधिभार शुल्क में छूट का लाभ उठाते हुए अपने बकाया भुगतान को जमा किया। जानकारी देते हुए राजस्व शाखा के प्रभारी वैभव नेमा, सहायक प्रभारी राहुल रजक एवं यशवंत ने बताया की खुरई निकाय क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विभागों का कई प्रकार का कर सहित बकाया भुगतान बांकी था उक्त संबंध में आज नेशनल लोक अदालत शिविर का आयोजन निकाय के कोर्ट परिसर में किया गया , जहां लोगों ने उपस्थित होकर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिभार में छूट का लाभ उठाते हुए अपनी बकाया राशि का भुगतान किया। लोक अदालत शिविर में वहीं कुछ लोग सामान्य प्रकरणों में भी भुगतान राशि जमा करने पहुंचे लोगों द्वारा जागरूकता दिखाते हुए चालू वित्तीय वर्ष के भी भुगतान कुछ मात्रा में किए गये। शिविर में लगभग 15 लाख रुपए की राशि का राजस्व प्राप्त किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि नेशनल लोक अदालत शिविर में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली अधिभार में छूट का लाभ उठाया है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी आए जिनका चालू वित्तीय वर्ष का ही शेष था परंतु फिर भी जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए शिविर में अपनी सहभागिता निभाई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन सभी लंबित प्रकरणों से जुड़े लोगों से आग्रह किया है कि नगर व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करें अपने समस्त प्रकार के करों का बकाया प्रीमियम का एवं अन्य संबंधित बकाया राशि का भुगतान समय से अवश्य करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!