वंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी
राहुल मिश्रा की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी
शाहजहांपुर में कोयले से भरे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला मौक़े पर ही मौत।
आक्रोशित परिजनों ने लाठी डंडों से लैस होकर हाईवे पर लगाया लंबा जाम पुलिस के छूटे पसीने।
शाहजहांपुर। जनपद के थाना कांट क्षेत्र के जलालाबाद, हाईवे पर स्थित के.आर. पेपर मिल जमौर के पास ग्राम रमपुरा निवासी विजय (30) वर्षीय पुत्र कल्याण वर्मा उर्फ कल्लू को अनियंत्रित कोयले के ट्रक ने केआर पेपर मिल के पास मोड़ पर एक जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ट्रक से कुचलता हुआ चला गया जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
ड्राइवर को कांट पुलिस ने ट्रक सहित दौड़ा कर कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया, लेकिन वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के शव को हाईवे पर रखकर मुआवजे की मांग करनें लगे देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
मौके पर एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ सिंह नायब तहसीलदार निवोदिता सिंह सीओ सदर अमित चौरसिया सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौक़े पर पहुंच गई जिसमें थाना, आरसी मिशन, कोतवाली सदर बाजार, कोतवाली रोजा, कोतवाली जलालाबाद, थाना मदनापुर और कोतवाली कांट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया लेकिन परिजन अपनी मांगों पर डटे रहे जहां उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नही मानें, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह और पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ने परिजनों को कल तक दुर्घटना बीमा दिलाने का भरोसा दिया तब कहीं कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलबाया सका।










