
*थाना मान्धाता पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*रूपये पैसो पर हार जीत का दाव लगाते 08 आरोपी के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर फड से 68,000₹ किये गये जप्त।*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधि मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे थाना मान्धाता पुलिस द्वारा व्दारा आठ जुआरियो को रंगे हाथ जुआ खेलते होटल त्रिनेत्रम मे दबिश देकर पकडकर कुल 68,000 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कि गई।
*घटना विवरण*:- थाना मान्धाता पुलिस को होटल त्रिनेत्रम मे अवैध रूप से रुपये पैसो पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलने कि सूचना पर टीम बनाकर योजना बनाकर दबिश देकर आठ आरोपी के पास एवं फड से कुल 68,000 रुपये नगदी जप्त कर आरोपी का अपराध अंतर्गत धारा 3,4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व 112 बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।












