ताज़ा ख़बरें

आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार

खास खबर

आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार

Oplus_131072

26 अगस्त को होगा आयोजन; श्रद्धालु मां नर्मदा को अर्पित करेंगे चुनरी, कुंवर दिव्यादित्य शाह मित्र मंडल ने की तैयारियां

खंडवा। मां नर्मदा की भक्ति में बुधवार को खंडवा से ओंकारेश्वर तक आस्था का रंग नजर आएगा। 26 अगस्त को आशापुर माता मंदिर से भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालु मां नर्मदा के जयकारे लगाते हुए ओंकारेश्वर पहुंचेंगे और चुनरी अर्पित कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लेंगे। यात्रा का आयोजन कुंवर दिव्यादित्य शाह मित्र मंडल की ओर से किया जा रहा है।

सुबह आशापुर से शुरू होगी यात्रा

नर्मदा चुनरी यात्रा आशापुर माता मंदिर से शुरू होकर ओंकारेश्वर में समाप्त होगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

25 पड़ावों से गुजरेगी चुनरी यात्रा

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए बैतूल फाटा, रेलवे ब्रिज खमेरा, सक्तापुर फाटा, चारखेड़ा फाटा, विट्ठली पार्क-चारखेड़ा, सेठड़ा, डेडल फाटा, मांडला, सहेजला, भैसावा, मायणी, पालसूद, भूरी, केनूद, जलवा, बुटला, देवला, अंडर, कुड़गांव, बरखड़गांव, सुलगांव, पोसल्ली, इमलपुर, कोठी और नागर घाट से होकर ओंकारेश्वर पहुंचेगी।

चुनरी अर्पित कर करेंगे मां नर्मदा की आराधना

ओंकारेश्वर पहुंचने के बाद श्रद्धालु मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर चुनरी अर्पित करेंगे। आयोजन का उद्देश्य मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया है।

अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

आयोजक कुंवर दिव्यादित्य शाह मित्र मंडल ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और मां नर्मदा के प्रति समर्पण का पर्व है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!