श्रीनाथजी के हिंडोला मनोरथ के होंगे दर्शन, दिव्यांग जरूरतमंदों को बांटी जाएंगी साइकिलें
गोस्वामी श्री दिव्येश कुमारजी महाराजश्री के सानिध्य में आयोजन, शाम 5 बजे से अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम
खंडवा। स्वर्गीय रामनारायण माहेश्वरी की स्मृति में बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला, घंटाघर में धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रामनारायण माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लखन आनंद ग्रुप, खंडवा के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में श्रीनाथजी के दिव्य हिंडोला मनोरथ के दर्शन, निःशुल्क साइकिल वितरण सहायता समारोह और महाराजश्री के अमृत वचन होंगे।
महाराजश्री के होंगे अमृत वचन
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की ने परम पूज्य गोस्वामी श्री दिव्येश कुमारजी महाराज श्री इंदौर-नाथद्वारा के सानिध्य में कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा। श्रद्धालु श्रीनाथजी के दिव्य हिंडोला मनोरथ के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही महाराजश्री के अमृत वचनों का लाभ भी श्रद्धालुओं को मिलेगा।
सेवा के तहत साइकिल वितरण
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग जरूरतमंदों को निःशुल्क साइकिलें भी वितरित की जाएंगी। आयोजको द्वारा सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों को सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।
आज शाम 5 बजे श्री अग्रवाल धर्मशाला, घंटाघर
समाजसेवी लखन लाल नागौरी ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सेवा आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।












