
खंडवा का गौरव: डॉ. पिंकी राठौर को पिछड़ावर्ग महापंचायत महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी।
प्रदेश महामंत्री बबीता परमार ने जारी किया नियुक्ति आदेश, सभी समाजों में समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा।
खंडवा। जिले के लिए गौरव की बात है कि खंडवा निवासी डॉ. पिंकी राठौर को पिछड़ावर्ग महापंचायत महिला प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश में प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा की सहमति एवं अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी बबीता परमार ने आदेश क्रमांक 10, दिनांक 21 अगस्त 2026 के माध्यम से डॉ. राठौर को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है।
सभी समाजों को साथ लेकर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी
जारी नियुक्ति आदेश में अपेक्षा व्यक्त की गई है कि डॉ. पिंकी राठौर संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। साथ ही पिछड़ावर्ग में शामिल सभी समाजों और जातियों के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
अधिकारियों को भी भेजी नियुक्ति की सूचना
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि डॉ. राठौर की नियुक्ति की सूचना कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला खंडवा के साथ-साथ पिछड़ावर्ग महापंचायत मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है।
समाजजनों में हर्ष
प्रदेश संगठन मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. पिंकी राठौर को खंडवा जिले सहित पिछड़ावर्ग समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से महिला प्रकोष्ठ को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलेगी।













