
क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कल्याण गंज विद्यालय के छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

खण्डवा, छत्तीसगढ़। विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 से 23 अगस्त 2026 तक भाटापारा, छत्तीसगढ़ में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, कल्याण गंज, खंडवा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में भैया पंकज राठौर ने -73 किलोग्राम वर्ग में तथा भैया विनय बिहारे ने -55 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब वे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कल्याण गंज, खंडवा में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपने विद्यालय एवं टीम का नेतृत्व करेंगे।
दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी अग्रवाल, व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे, विभाग समन्वयक श्री मुकेश जी पाटिल,संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री राधेश्याम जी चौहान व खेल शिक्षक श्री नर्मदा प्रसाद चौहान,श्री रितेश पाटिल, श्री मयूर प्रजापति सहित विद्यालय परिवार एवं समिति ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी आगामी अखिल भारतीय प्रतियोगिता जो 9सितंबर से 13 सितंबर के बीच होनी है उसमें भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं खंडवा का गौरव बढ़ाएंगे।












